Saturday, November 26, 2011

बढे चलो-बढे चलो/"वामिक'जौनपुरी

बढे चलो-बढे चलो
यही निदा-ए-वक्त है 
ये कायनात
ये जमीं
निजामे-शम्स का नगीं
ये कहकशां सा रास्ता
इसी पे गामज़न रहो
ये तीरगी तो आरिजी है, मत डरो
यहाँ से दूर, कुछ परे पे सुब्ह का मुकाम है
स्ला-ए-बज्मे-आम है
कदम कदम पे इस कदर रुकावटें कि अल अमीं
मगर अजीब शान से ये कारवां रवां-दवां
चला ही जाएगा परे
उफक से भी परे नहीं
तुम्हारे नक़्शे-पा में जिंदगी का रंग
हंस रहा है ताकि पीछे
आने वालों को पता ये चल सके
कि इस तरफ से एक कारवां गुजर चुका है कल
और अपने जिस्मों जां को वक्फ कर चुका है कल
बढे चलो बढे चलो- 'वामिक'जौनपुरी 

अर्थ: निदा-ए-वक़्त: वक़्त की पुकार, कायनात: ब्रह्माण्ड, नगीं:नगीना, कहकशा-सां: आकाश-गंगा जैसा, गामजन:चलते, तीरगी:अँधेरा, बज्मे-ए-आम: जन साधारण के लिए आमंत्रण, अल-अमां: त्राहि, उफक: क्षितिज, नक़्शे-पा: पदचिन्ह, वक्फ: अर्पण 

Sunday, November 13, 2011

जगत में बोहत दुखी ज़मींदार


धन जोड़ रहे मुख मोड़ रहे यो मौज उडावै संसार,
जगत में बोहत दुखी ज़मींदार...

आधी रात पहर का तड़का देखै बाहर लिकड़ कै नै,
ढाई गज का पाट्या खंडवा ऊपर गोस्सा धर कै नै,
बाज्जू का कुड़ता पहरया ऊंची धोत्ती कर कै नै,
करै चालण की त्यारी खेत में दोनूं बैल पकड़ कै नै,

ऊपर धूप पड़ै, नीचै धरती तप्पै ..
अर यो बीच में तप्पै ज़मींदार
जगत में बोहत दुखी ज़मींदार...

दोहफारे की रोट्टी ले कै ज़मीदारणी आई ,
गंठा-रोट्टी ल्याई खेत में, वा साग बणावन ना पाई,
अर ज़मींदार नै आपणे करम मैं वें ऐ सोच कै खायी..

तारयाँ की छांह हाळी आया - ना नहाया ना खाया,
थोडी सी वार में जगा दिया वो, सोवण बी ना पाया,
ठा कै कस्सी चाल्या खेत मैं नाक्का-बंधा लाया,
नाक्के मैं आप ढ़ह पडया मरता हुआ जडाया,,
ये सरकारी, ये पटवारी सब सोवैं पैर पसार
जगत मैं बोहत दुखी ज़मींदार...

करी लामणी, पैर गेर लिया जेट्ठ-साढ़ के म्हीने मैं,
ज़मींदार का सारा कुणबा हो रहया दुखी पसीने मैं,
आंधी अर तूफ़ान आग्या बहग्यी रास्य जोहड़ के मेंह..

चार धडी भुरळी के दाणे ईब रहे सैं बाक्की,
लुहार बी न्यू कहण लाग-ग्या जडी थी मन्नै दरांती,
गाड्डी ऊंघी, जुआ बनाया कहण लाग-ग्या खात्ती,
चूहडी अर चमारी दोन्नूं पैर लेवन नै आई सें,

इब भुरली के दाणे चुगरदे नै, जाने यें भी लेग्ये खात्ती-लुहार..
जगत मैं बोहत ए घणा दुखी ज़मींदार...

Saturday, November 12, 2011

किसान की व्यथा


तन्ने अन्नदाता जीवन दाता कहै, सब क्याहें का पालन हार,
जमींदार सुन कर्मबीर तू, सब तेन बती हीतमदार.

कमा कमा दूज्यान का भरे, तन्ने मिलता न टूकड़ा पेट भराई,
जिन खातिर दिन रात कमावे, के जाने वै पीड पराई.
कुडकी ले कै आन खड़े हों, लेज्याँ सारी करी कराई,
बछिया तक लाने में लग्ज्या, डूबी नैया तरी तराई,
तेरे कर्म व्यर्थ, जा भरी भराई, बन मूल रहा न्युएँ भार..-पंडित लख्मीचंद 

किसान की ये व्यथा हरियाणा की इस पुरानी रागिनी में है, क्या कुछ बदला है? यदि नहीं तो किस तरक्की की बात कर रहे हैं हम?